लाइफस्टाइल डेस्क। Dal Moth Recipe – मोठ दाल ज्यादातर लोगो को पसंद नहीं आती है, लेकिन ये हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। ये ही कारण है की लोग इसके स्प्राउट्स को डाइट में शामिल करते हैं। अगर आप मोठ दाल का स्वाद बढ़ाना चाहते है तो इस बोरिंग दाल में गुजराती तड़का लगाए, यकीन मानिए दाल एकदम टेस्टी लगेगी।
गुजराती तड़का
गुजराती लोग ज्यादातर तड़का लगाते वक्त 3-4 चीजों को डालते हैं, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च का पेस्ट और टमाटर। इस तकड़े से आपकी सादी दाल स्वादिष्ट लगेगी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप। आपको बस दाल को पहले तैयार कर लेना है और इसे धीमी आंच पर पकने के लिए रखें। अब पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गर्म करें, फिर हल्दी, क्रश की हुई अदरक, चिली पेस्ट और टमाटर डालकर तड़का तैयार करे।
इसके बाद, तड़के को अपनी दाल में मिला लें, बस अब चावल और रोटी के साथ इसका स्वाद ले।
आप चाहे तो सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता का तड़का भी लगा सकती है और साथ ही जीरा, हींग और घी में तड़का तैयार कर दाल बनाएं।
