Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: झटपट बनाएं दाल ढोकली, सबको आएगी पसंद!

लाइफस्टाइल डेस्क। Dal Dhokli Recipe – खाने का शौक रखते है तो दाल ढोकली एक बार जरूर ट्री करे, ये खाने में लाजवाब लगती है और साथ ही ये झटपट बन जाती है। आप इसे लंच या डिनर दोनों में इसे बना सकते है, इसकी खास बात ये है की इसे खाने के लिए आपको अलग से  रोटी, पराठे और चावल बनाने की जरूरत नहीं है। इसका आप ऐसे ही स्वाद ले सकते है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

दाल ढोकली सामग्री: अरहर की दाल 1 कप,  मूंगफली के दाने 50 ग्राम, सरसों के दाने 1 चम्मच, जीरा, हींग एक चुटकी, साबुत लाल मिर्च, 8 – 10  करी पत्ते, कटा हुआ प्याजा और टमाटर, अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, गुड़, नमक स्वादानुसार, नींबू का रस और हरा धनिया बारीक कटा। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर तैयार करे ‘कटहल बिरयानी’, लगेगी जबरदस्त!

इसके अलावा आपको ढोकली के लिए सामग्री चाहिए होगी – गेंहू का आटा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार और तेल।

दाल ढोकली रेसिपी (Dal Dhokli Recipe) –

पहले अरहर की दाल को धो लें और कूकर में एक कप दाल के साथ दो कप पानी डालें साथ ही  मूंगफली और एक चम्मच तेल डालकर तीन से चार सीटी लगा ले। अब दाल को मैश कर दें और कड़ाही में घी गर्म कर  राई, हींग और जीरा डालकर चटकाएं। फिर साबुत लाल मिर्च और करी पत्ते डालें और प्याज कटा हुआ भूनें। थोड़ा भुने के बाद टमाटर और लहसुन-अदरक का पेस्ट भी डाल दें। फिर इसमें उबली हुई दाल डाले और एक कप पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर मिला ले, आखिर में गुड़, नींबू का रस मिलाकर दाल को दुबारा उबाल ले। 

इसके बाद, एक बर्तन में गेहूं का आटा, हल्दी, मिर्च, अजवाइन, नमक और थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से आटे को गूंथ लें। फिर  आटे की लोई को गोल आकार में बेल लें और उसे उबलती हुई दाल में डाल दें। बस अब दाल को ढोकली के साथ मिलाकर पकाएं और हरी धनिया डालकर सबको खिलाए। 

 

Exit mobile version