Site icon Buziness Bytes Hindi

सुन्दर त्वचा, बालों और नाखूनों के लिए ये रहे कुछ दादी और नानी माँ के नुस्खे


सुन्दर त्वचा, बालों और नाखूनों के लिए ये रहे कुछ दादी और नानी माँ के नुस्खे

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिनको अपनाकर आपकी त्वचा के साथ-साथ बाल और नाखून भी स्वस्थ रहेंगे | 

बाजरे की रोटी

सर्दियों में ये सबसे अच्छा होता है | जिंक से भरपूर, यह त्वचा को अंदर से सुन्दर बनता है और गालों पर लाली देता है | 

विधि:

एक कप नमक के साथ 1 कप पानी उबालें

धीमी आंच पर उबलते पानी में 1 कप बाजरे का आटा डालें

इसे एक मिनट के लिए ढक दें, और फिर गैस बंद कर दें 

इसे पांच मिनट के लिए ठंडा करें और इसमें 1 चम्मच हल्दी, काली मिर्च और अमचूर मिलाएं

एक लोई बनाएं और फिर नरम रोटी बेलें

Read also: राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार प्राप्त डॉ नीना श्रीवास्तव की कोरोना से मौत

शकरकंद चाट

शकरकंद फाइबर और विटामिन ए से भरपूर होता है ये झुर्रियों को रोकने में मदद करता है। शकरकंद चाट का अगर और लाभ चाहते है तो इस चाट में सिंघाड़े को जरूर मिलाए | इससे आपको विटामिन बी भी मिलेगा, जिससे आपके फटे होंठ ठीक हो जाएंगे | 

गुड़-सूखी अदरक के लड्डू

गुड़-सूखी अदरक के लड्डू में आयरन खूब मात्रा में होता है और ये हमरी पाचन शक्ति को बढ़ता है | गुड़-सूखी अदरक के लड्डू पेट के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है | 

सफेद मक्खन

सफेद मक्खन में विटामिन (ए, डी, ई, के) होता है , जो की नाखूनों के लिए एक बेहतरीन है।

Exit mobile version