IMD: चक्रवाती तूफान तेज टकराएगा गुजरात तट से, बदलेगा देश का मौसम

नेशनलIMD: चक्रवाती तूफान तेज टकराएगा गुजरात तट से, बदलेगा देश का मौसम

Date:

IMD: अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान के हालात के चलते उसके गुजरात तट से टकराने की आशंका बढ़ गई है। बिपरजॉय तूफान को अरब सागर में उत्तर पश्चिमी दिशा में जाना था। लेकिन बिपरजॉय ने अपनी दिशा बदली और वह गुजरात के मांडवी और पाकिस्तान के कराची के तट से टकरा गया था।

भारतीय मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को बताया कि दक्षिण पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी अरब सागर में एक कम दाब का क्षेत्र दबाव क्षेत्र में बदला है। जिससे 21 अक्तूबर की सुबह चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। इस साल यह अरब सागर में दूसरा चक्रवाती तूफान होगा। भारतीय हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती तूफानों के नाम रखने के फार्मूले से इसका नाम ‘तेज’ रखा गया है।

चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान रविवार तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। यह दक्षिण में ओमान और यमन के तट से टकराएगा। हालांकि मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की है तूफान पूर्व में आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की तरह अपना रास्ता बदल भी सकता है। बता दें कि बिपरजॉय तूफान को अरब सागर में उत्तर पश्चिमी दिशा में जाना था लेकिन यह दिशा बदलकर गुजरात मांडवी और पाकिस्तान के कराची तट से टकराया था।

अभी तक के संकेतों से पता चला है कि चक्रवाती तूफान तेज यमन-ओमान के तट से टकराएगा। हालांकि वैश्विक मौसम अनुमान में कहा है कि यह तूफान अरब सागर में है और इसके रास्ता बदलकर पाकिस्तान और गुजरात के तट पर जाने की आशंका बनी है। इस चक्रवाती तूफान में 62-88 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...