Cyclone Sitrang: सितरांग चक्रवात इन राज्यों में देगा दस्तक,झमाझम बरसेगा पानी बढे़गी ठंड

नेशनलCyclone Sitrang: सितरांग चक्रवात इन राज्यों में देगा दस्तक,झमाझम बरसेगा पानी बढे़गी...

Date:

नई दिल्ली। उत्तरी अंडमान पर बने कम दबाव के क्षेत्र के और बढ़ जाने के बाद अब 24 अक्टूबर तक इसके चक्रवात का रूप लेने की प्रबल आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से लगभग 1,460 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके चलते कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और कई दक्षिण के राज्यों में आने वाले दिनों में तेज बारिश होने वाली है। ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में 24 और 25 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार में 24 अक्टूबर तक तेज बरसात होगी। अरुणाचल प्रदेश में 24 और 25 को असम और मेघालय में 24 से 26 अक्टूबर तक मिजोरम और त्रिपुरा में 23 से 26 अक्टूबर के बीच जोरदार बारिश का अनुमान है।

दक्षिण के राज्यों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, नॉर्थ वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में बारिश की उम्मीद नहीं के बराबर है। जबकि पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। चक्रवात के उत्तर.पश्चिम की ओर बढ़ने और आज 23 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के आसपास और पूर्वी-मध्य क्षेत्र में कमदबाव के क्षेत्र के गंभीर होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके फिर से धीरे उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और इसके बाद 24 अक्टूबर सुबह तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है। पूर्वानुमान के अनुसार, उसके बाद तूफान पश्चिम-पूर्व की ओर बढ़ता रहेगा और फिर 25 अक्टूबर के तड़के तिनकोना द्वीप तथा सैंडद्वीप के बीच बांग्लादेश के तट पहुंचेगा।

इस तूफान को सितरांग चक्रवात नाम दिया गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को मध्य बंगाल खाड़ी और गहरे समुद्र क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। इसी के साथ 26 अक्टूबर के बीच उन्हें ओडिशा तट और पश्चिम तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी में जाने से मना किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...