Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय शाम को गुजरात तक से टकराएगा, भारी तबाही की चेतावनी

नेशनलCyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय शाम को गुजरात तक से टकराएगा, भारी तबाही...

Date:

Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजॉय गुजरात तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज शाम तक चक्रवात बिपरजॉय गुजरात तट से टकराएगा। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात बिपरजॉय खतरनाक रूप ले चुका है। चक्रवात बिपरजॉय शाम पांच से आठ बजे के बीच कच्छ में जखाऊ से टकराने की आशंका है। प्रदेश के राहत आयुक्त आलोक पांडे के मुताबिक तटीय इलाकों पर लोगों को निकालने काम पूरा कर लिया गया है। अभी तक तटीय इलाकों से 74,000 से अधिक लोगों को निकाल लिया गया है। सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कच्छ में 34,300 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

पाकिस्तान में भी बना है डर

पाकिस्तान में चक्रवात बिपरजॉय का डर बना है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात बिपरजॉय सिंध के केटी बंदरगाह से टकराएगा।
द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का असर दिखाई दे रहा है। चक्रवात बिजपरजॉय के कारण द्वारकाधीश मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तूूफान बिपरजॉय को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। चक्रवात बिपरजॉय के कारण मांडवी के समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई।

अहमदाबाद बीएसएफ आईजी रवि गांधी ने बताया कि BSF अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकस हैं। जो चक्रवात बिपरजॉय आने वाला है उसका असर सीमवर्ती इलाकों में अधिक है। उन्होंने कहा कि जवानों को अलर्ट किया गया हैं। जरूरी तैयारियां कर ली गई है। विपदा से निपटने के लिए जो संभव प्रयास हैं वो किए जा रहे हैं। उदयपुर में 16 और 17 जून को विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जामनगर के रसूलनगर गांव में लोगों ने चक्रवात बिपरजॉय के खतरे से बचने के लिए अपने गांव के चारों ओर रस्सियां लगा हुई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related