Site icon Buziness Bytes Hindi

 Cyber Crime: दो शातिर साइबर ठग उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़े,200 एकाउंट से करोडों की ठगी


 Cyber Crime: दो शातिर साइबर ठग उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़े,200 एकाउंट से करोडों की ठगी

रुड़की। साइबर क्राइम ( Cyber Crime) होता है। लेकिन इस साइबर क्राइम को करने वाला पुलिस के हत्थे कभी नहीं चढ़ पाता था। लेकिन शायद उप्र और उत्तराखंड के अब तक के साइबर क्राइम के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। जबकि शातिर साइबर क्राइम करने वाले अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े हो। साइबर ठगों की राजधानी कहे जाने वाले झारखंड के जामताडा के दोनों रहने वाले हैं। यह भी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जबकि जामताड़ा के ही दो ठगों को पुलिस ने पकड़ा है। इन पकड़े गए ठगों से पुलिस को काफी कुछ राज हासिल हो सकेंगे। रुड़की के थाना भगवानपुर पुलिस मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दो साइबर ठगों को पिरान कलियर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे करीब 200 एकाउंट से करोड़ों के लेनदेन कर चुके हैं। पकड़े गए आरोपी झारखंड के जामताड़ा के रहने वाले हैं।

Read also: साइबर क्राइम: एसएसपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल (SP Dehat Pramendra Dobal) ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को धरपकड़ के लिए टीम झारखंड भेजी जा रही है। इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी एकाउंट खोलने के बाद ग्राहकों को फोन कर पहले झांसे में लेते थे। उसके बाद उनसे ओटीपी पूछकर एकाउंट में जमा रकम निकाल लेते थे। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि इसकी काफी बड़ी चेन है। वहीं सम्बंधित बैंकों की जांच की जाएगी। क्योंकि इतने बड़े साइबर क्राइम का मामला आखिर बैंकों को कैसे पता नहीं चल रहा है।

Exit mobile version