लाइफस्टाइल डेस्क। घने बाल हर किसी को पसंद है और क्यों न हो ये दिखने में बेहद खूबसूरत लगते है। लेकिन आजकल घने बाल कम ही देखने को मिलते है, लोग तरह – तरह की चीजें लगते है फिर भी उन्हें कोई परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में आप एक बार बालों में करी पत्ते का उपयोग करे। इससे बाल घने होने के साथ – साथ हेल्दी भी होगा।
इसके लिए आपको मुठ्ठी भर करी पत्ते और नारियल का तेल चाहिए। फिर आप पैन में आधा कप नारियल का तेल डालें उसमे मुठ्ठी भर करी पत्ते डाल कर पका लें। जैसे ही तेल का रंग बदलने लगेगा तुरंत गैस बंद कर तेल को ठंडा होने दे। बस अब एक साफ बोतल में छानकर अलग रख दें। ये हमारा हेयर टॉनिक बन गया।
बता दे, करी पत्ते में एंटी-ऑक्सीडेंट होते है जी बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने से लेकर उन्हें घने बनाते है।
इस हेयर टॉनिक से आप बालों में लगाकर अच्छे से मसाज कर इसे आधा घंटा लगा रहने दें। अब शैंपू से हेयर वॉश कर लें, इसे आपको हफ्ते में 2-3 बार लगाना है।
करी पत्ते के इस्तेमाल से स्कैल्प साफ रहेगा और नारियल का तेल आपके बालों को फुलर लुक देगा।
(Image/Pixabay)
