फिलहाल टी20 ही खेला जाय: दानिश कनेरिया

स्पोर्ट्सफिलहाल टी20 ही खेला जाय: दानिश कनेरिया

Date:


फिलहाल टी20 ही खेला जाय: दानिश कनेरिया

नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि दुनिया में कोरोनावायरस के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए अभी टेस्ट सीरीज शुरू कराना जल्दबाजी हो सकती है।

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने मौजूदा समय में टी20 मैचों को शेड्यूल करना चाहिए और वनडे व टेस्ट मैचों को तब खेलना चाहिए जब कुछ हालात सामान्य हो जाएं।

“अगर आप इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हो, मुझे लगता है यह कुछ जल्दबाजी है। आप टेस्ट और वनडे क्रिकेट को अभी छोड़ सकते हो। आप टी20 को खेल सकते हो,” उचित दिशानिर्देशों के तहत, कनेरिया ने कहा।

कनेरिया ने आगे कहा, टेस्ट क्रिकेट एक लंबा प्रारूप है। खिलाड़ियों को 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन रहना होगा और फिर अपनी फिटनेस को भी देखना होगा। बहुत सारी चीजें हैं।

बता दें कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जुलाई से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के बाद इंग्लिश टीम पाकिस्तान के साथ भी घरेलू सीरीज खेलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...