Site icon Buziness Bytes Hindi

कमिंस की लगातार दूसरे मैच में हैटट्रिक, लेकिन टीम के न आयी काम

cummins

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अपनी दूसरी हैट्रिक पूरी की. पैट कमिंस ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान राशिद खान और 20वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर करीम जन्नत और गुलबिदीन नैब को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की. इससे पहले पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर आठ मैच में हैट्रिक पूरी की थी, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 की पहली हैट्रिक थी.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल मिलाकर आठवीं बार यह उपलब्धि हासिल हुई है. पैट कमिंस से पहले, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने 2007 में उद्घाटन टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। हालाँकि कमिस की ये हैटट्रिक उनकी टीम के काम न आ सकी और अफ़ग़ानिस्तान के सामने उसे उलटफेर का सामना करना पड़ा. एक तरफ पूरी तरह से मैच उनके हाथ में था लेकिन मैक्सवेल के आउट होते हो पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम बिखर गयी और 149 रनों के साधारण से स्कोर का पीछा न कर सकी. ऑस्ट्रेलिया की टीम 127 रनों पर ढेर हो गयी. इस हार के बाद अब उसके सामने सेमीफाइनल में पहुँचने का संकट खड़ा हो गया है और ख़ास बात ये है कि उसका आखरी मुकाबला मज़बूत टीम इंडिया से है.

पैट कमिंस के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ वाली हैट्रिक इसलिए भी ज्यादा खास है क्योंकि ये उनके 150वें T20 मैच में आई है. पैट कमिंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर कई रिकॉर्डों को भी अपने नाम किया. वो T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार 2 हैट्रिक लेेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. T20 इंटरनेशनल में बैक टू बैक हैट्रिक लेने वाले वो दुनिया के पहले गेंदबाज हैं. इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप 2024 में हैट्रिक लेने वाले और T20 वर्ल्ड कप में 2 हैट्रिक लेने वाले भी वो पहले गेंदबाज हैं. कामयाबियों की इस पटकथा से साफ है कि पैट कमिंस की अफगानिस्तान के खिलाफ ली हैट्रिक वाकई ऐतिहासिक है.

Exit mobile version