Cumin Price High: जीरे का तड़का हुआ महंगा, आवक घटने से आसमान पर पहुंचे भाव

न्यूज़Cumin Price High: जीरे का तड़का हुआ महंगा, आवक घटने से आसमान...

Date:

Cumin Price High: भारतीय मसाला में प्रमुख जीरा इन दिनों तेजी दिखा रहा है। जीरा का भाव आसमान पर है। मसाला कारोबारियों का कहना है कि जीरा का भाव अभी और तेज होगा। जीरा भाव में कुछ दिनों राहत के बाद फिर जीरे के दाम तेजी से बढ़े हैं। जीरे का वायदा भाव पचास हजार रुपए तक पहुंच गया है।

इससे घरों की रसोई में जीरे का तड़का महंगा हो गया है। सरकार की तरफ से जीरे के वायदा भाव रोकने के लिए अतिरिक्त मार्जिन लगाने जैसे सख्त निर्देशों का असर कुछ दिन रह पाया। सख्ती के बावजूद जीरा के भाव ने फिर से तेजी पकड़ ली है। पिछले महीने जीरे के भाव में नरमी आई थी। लेकिन इस महीने जीरे की कीमत में तेजी आई है।

मसाला कारोबारी ने बताया कि पिछले माह ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली और अलग मार्जिन जैसी सख्ती से जीरा की कीमतों में कमी आई थी। लेकिन, अब एक माह में जीरा का भावव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका कारण जीरा निर्यात मांग बढ़ना है। जीरा 50 हजार रुपए स्तर को पार कर गया है। जीरा उत्पादन घटने से मसाला मंडियों में पहले से आपूर्ति कमजोर है।

पिछले साल जीरा उत्पादन 6.29 लाख टन बताया गया था। इस साल जीरा उत्पादन घटकर 3.8 से 4 लाख टन रहने का अनुमान है। जीरा निर्यात मांग इस समय अच्छी है। इसी के साथ ही इस साल जीरा स्टॉक कम रह सकता है। जीरा मांग के अनुरुप बाजार में जीरा सामान्य से कम आपूर्ति के कारण भाव फिर से बढ़ने लगे हैं। इस माह मंडियों में 7324 टन जीरे की आवक हुई है। जो पिछले साल की इसी अवधि में हुई आवक 8434 टन से करीब 13 प्रतिशत कम है।

वायदा बाजार में आसमान पर जीरा

जीरे का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट ने 50,100 रुपए प्रति क्विंटल पर दिन का उच्च स्तर छू लिया है। अगस्त कॉन्ट्रैक्ट तो 50,515 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। इस महीने की पहली तारीख को जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 44,930 रुपए पर भाव बंद हुआ था। इस तरह कॉन्ट्रैक्ट के भाव इसी माह करीब 13 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...