CUET PG 2022: आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

एजुकेशनCUET PG 2022: आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

Date:

नेशनल परीक्षण एजेंसी ने CUET PG 2022 के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जहाँ पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिये उम्मीदवारों से आवेदन लिये जायेंगे। बता दें कि कल के दिन यानी गुरुवार को UGC के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने इसके बाबत घोषणा की थी, जहाँ उन्होंने बताया था कि CUET के जरिये ही पीजी कोर्स में दाखिले लिये जायेंगे।

के अनुसार जो भी उम्मीदवार केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों में दाखिले को लेकर उत्साहित हैं, वह NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन आवेदनों को प्राप्त करने की तिथि NTA की ओर से 18 जून 2022 निर्धारित की गयी है।

ऐसे करें आवेदन- 
1. सबसे पहले उम्मीदवार को cuet. nta.nic.in पर जाना होगा। 
2. इसके बाद CUET पेज वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
3. इसके बाद खुद का पंजीकरण करें और पूछी जा रही जानकारी दें। 
4. इसके बाद माँगे गये दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें। 
5. इसके बाद आवेदन पत्र को एक बार और देखकर करके सबमिट कर दें। वहीं आप चाहे तो भविष्य के लिये एक कॉपी प्रिंट सबमिट होने के बाद ले सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related