Site icon Buziness Bytes Hindi

CUET 2022: बढ़ाई गयी आवेदन की तारीख, हाथ से न जानें मौका

देशभर के केंद्रीय विश्विद्यालयों में प्रवेश के लिये आयोजित होने वाली एकल परीक्षा CUET 2022 के आवेदन की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि पहले अंतिम आवेदन की तारीख 6 मई, 2022 थी, जिसे अब 22 मई, 2022 कर दिया गया है। वहीं इस परीक्षा को आयोजित कराने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इसके बाबत एक नोटिस जारी किया है, जोकि कि कल मध्य रात्रि में ही वेबसाइट में अपलोड हुआ है।

बता दें कि इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को केंद्रीय विश्विद्यालय में यूजी प्रोग्राम में सीधे प्रवेश मिल जायेगा, जहाँ छात्र बेहद कम फीस में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। दूसरी ओर इस परीक्षा को इस बार कई भाषाओं में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, उर्दू, तमिल, तेलगु आदि सम्मलित हैं।

इसके साथ इस परीक्षा को ऑनलाइन माध्यम से दो महीने बाद यानी जुलाई में आयोजित किया जाना है, जिसके लिये अभी तक लाखों आवेदन आ चुके हैं। दूसरी ओर देशभर के विश्वविद्यालयों में सीटें सीमित हैं, इस वजह से इस परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। 

यह रहा परीक्षा पैटर्न, छात्र ऐसे करें तैयारी- 
इस परीक्षा को इस बार तीन चरणों मे बांटा गया है, जिसमें पहला चरण लैंग्वेज आधरित होगा, जिसमें किसी एक भाषा का टेस्ट छात्र को पार करना होगा।

इसके बाद दूसरे चरण में डोमेन सबजेक्ट यानी बॉयोलोजिकल, गृहविज्ञान, लीगल स्टडी, बुक कीपिंग आदि को रखा गया है, साथ ही तीसरे चरण यानी अंतिम चरण में करेंट अफेयर्स, सामान्य बौद्धिक क्षमता, न्यूमेरिकल एबिलिटी आदि का टेस्ट छात्रों को पार करना होगा।

Exit mobile version