Site icon Buziness Bytes Hindi

CUET 2022: देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बनी CUET, जल्द करें आवेदन

मौजूदा समय में केंद्रीय विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा CUET 2022 के लिये आवेदन प्राप्त किये जा रहें हैं, वहीं अभी तक इस परीक्षा के लिये लाखों आवेदन आ चुके हैं, साथ ही यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन चुकी है। बता दें कि विश्विद्यालय अनुदान आयोग ने इस बार सभी केंद्रीय विश्विद्यालयों में प्रवेश के लिये एक एकल परीक्षा कराने का निर्णय लिया है, वहीं इसके पहले इस परीक्षा के बदले स्वरूप में केवल कुछ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय भाग लेते थे।

वहीं इसे अब देश के सभी विश्वविद्यालयों के लिये अनिवार्य कर दिया है, साथ ही डीम्ड विश्विद्यालय और राज्य विश्विद्यालय को इसमें शामिल होने की अनुमति दी गयी है। दूसरी ओर CUET 2022 के लिये अभी तक 12 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें से 7 लाख से अधिक उम्मीदवार अपने शुल्क का भुगतान करके फाइनल प्रिंट ले चुके हैं। इसके साथ ही 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अभी पेमेंट नहीं किया है और अपना फाइनल प्रिंट नहीं लिया है।

इसके साथ ही कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक कोर्स के लिये आवेदन कर रखा है, वहीं सभी आवेदनों को जोड़कर इसकी कुल संख्या 35 लाख तक पहुँच चुकी है। दूसरी ओर हाल में ही इसके आवेदन की तिथि बढ़ाने की घोषणा की गयी है, जिसके चलते इसके इसमें 50 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।

वहीं इस परीक्षा को कराने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बताया कि जेईई मेन के लिये 9 लाख आवेदन आये थे, साथ ही नीट पीजी के लिये 12 लाख आवेदन प्राप्त हुये थे। ऐसे में CUET 2022 इन दोनों परीक्षाओं को पीछे छोड़ते हुये नजर आ रही है, इस बार की इस परीक्षा में देश के 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय भाग ले रहें हैं। जिनमें से मुख्य रूप से जामिया मिलिया विश्विद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्विद्यालय आदि सम्मलित हैं।

Exit mobile version