क्रिप्टोकरंसी इथीरियम ने 1 साल में मारी 900% की उछाल

बिज़नेसक्रिप्टोकरंसी इथीरियम ने 1 साल में मारी 900% की उछाल

Date:


क्रिप्टोकरंसी इथीरियम ने 1 साल में मारी 900% की उछाल

नई दिल्ली: कई विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में क्रिप्टोकरंसी इथीरियम अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी बिटकॉइन को पार कर सकता है. इथीरियम अभी अपने ऊच्च स्तर पर है. मार्केट वैल्यू और हर दिन के ट्रेडिंग वॉल्यूम के लिहाज से इथीरियम बिटकॉइन के बाद दूसरे स्थान पर है. पिछले एक साल की ग्रोथ देखें तो इसमें बड़ी तेजी है. बिटकॉइन की तुलना में इसमें लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है.

अभी इथीरियम का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी बिटकॉइन है. चीन ने जब से क्रिप्टोकरंसी के कानून को कड़ा किया है और टेस्ला प्रमुख एलॉन मस्क ने बिटकॉइन से अपनी होल्डिंग हटाई है, तब से इसमें तेजी से गिरावट देखी जा रही है. मई महीने में इसमें सबसे बड़ी गिरावट देखी गई और यह अब तक जारी है. बिटकॉइन के गिरने का फायदा इथीरियम को मिला है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते 6 जून को बिटकॉइन में महज 0.48 परसेंट की तेजी देखी गई, जबकि इथीरियम ने 13.54 परसेंट की वृद्धि दर्ज की. एक दिन में लगभग 2310 लाख डॉलर के इथीरियम की ट्रेडिंग की गई. पिछले एक साल में इथीरियम ने 900 परसेंट की वृद्धि देखी है, जबकि बिटकॉइन में मात्र 275 परसेंट का उछाल आया है. इथीरियम के तेजी से आगे बढ़ने के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं. बिटकॉइन के दाम बहुत जल्द मैच्योर हो गए. पिछले साल कोरोना की वजह से स्टॉक मार्केट में बड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन बिटकॉइन के दाम चढ़े रहे. ऐसी स्थिति में कई बिजनेस लीडर और निवेशकों ने क्रिप्टोकरंसी की खरीदारी शुरू की. मार्च 2020 के बाद से क्रिप्टो मार्केट में बड़ा उछाल देखा गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related