Site icon Buziness Bytes Hindi

क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन के दाम हुए आधे


क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन के दाम हुए आधे

नई दिल्ली: बीते 24 घंटे 3.51 फीसदी की गिरावट के बाद बिटकॉइन का मार्केट कैप घटकर 665 अरब डॉलर पर आ गया है.

बिटकॉइन, इथेरियम समेत कई अन्‍य तरह की क्रिप्‍टोकरेंसी में आज (शनिवार, 12 जून 2021) गिरावट देखने को मिली है. इसके साथ ही अब वैश्विक क्रिप्‍टोकरेंसी का कुल मार्केट कैप 1.51 ट्रिलियन डॉलर है. बीते दिन की तुलना में यह 2.78 फीसदी कम हुआ है. आज टॉप 10 में से 9 क्रिप्‍टोकरेंसी में गिरावट देखने को मिल रही है. बीते 24 घंटे में बिटकॉइन 3.51 फीसदी से ज्‍यादा लुढ़क चुका है. साप्‍ताहिक स्‍तर पर भी देखें तो 5.56 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. इसके बाद अब दुनिया की इस सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी का मार्केट कैप 665 अरब डॉलर पर आ गया है.

Read also: पंजाब में 25 साल बाद SAD और BSP में गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

चीन के उत्‍तरी-पश्चिमी राज्‍य किनघई स्थिति झिनजियांग ज़‍िले की अथॉरिटीज ने क्रिप्‍टोकरेंसी माइनिंग पर बैन लगा दिया है.

Exit mobile version