Site icon Buziness Bytes Hindi

क्रूज ड्रग केसः अनन्या पांडे को एनसीबी ने आज ही पूछताछ के लिये बुलाया


क्रूज ड्रग केसः अनन्या पांडे को एनसीबी ने आज ही पूछताछ के लिये बुलाया

मुंबई। क्रूज ड्रग केस में एनसीबी का शिकंजा तेजी से कसता जा रहा है। गुरुवार को एनसीबी ने अभिनेत्री अनन्या पांडे को नोटिस देते हुए आज ही पूछताछ के लिये पेश होने के लिये कहा है। एनसीबी की टीम शाहरुख खान के बंगले मन्नत पर भी पहुंची और वहां आर्यन खान की कोई भी इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस जो परिवार के पास हो उसे जमा कराने का नोटिस दिया।

Read also: चंकी पांडे: अनन्या पांडे के पिता होने पर मुझे गर्व है (लीड-1)

गौरतलब है कि एनसीबी को अनन्या पांडे और आर्यन खान के बीच हुई चैट का रिकार्ड मिला है। माना जा रहा है कि अच्छे दोस्त रहे आर्यन और अनन्या के बीच हुई चैट ड्रग्स को लेकर है। आज एनसीबी की टीम अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर पहुंची और उन्हें आज ही पूछताछ के लिये पेश होने का समन दिया। बताया जा रहा है कि अनन्या का फोन भी एनसीबी ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Read also: अनन्या पांडे की बोल्डनेस ने सोशल का बढ़ाया पारा

2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापेमारी की कार्रवाई के दौरान एनसीबी की टीम ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीजो को हिरासत में लिया था। बाद में आर्यन और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल में दिन काट रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Exit mobile version