Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना संक्रमण के भय से CRPF अधिकारी ने खुद को गोली मारी


कोरोना संक्रमण के भय से CRPF अधिकारी ने खुद को गोली मारी

कश्मीर में CRPF में आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले

जम्मू: कश्मीर में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार इनमे से एक ने कोरोना संक्रमण के भय से जबकि दूसरे ने घरेलू परिस्थितियों के कारण आत्महत्या की है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके के अकूरा गांव में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने आज सुबह उस समय आत्महत्या कर ली जब उसे यह डर लग रहा था कि उसको कोरोना हो जाएगा।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले सब इंस्पेक्टर फतह सिंह ने आपने आपको गोली मारी।

वहीं, स्थानीय पुलिस के अनुसार फतह सिंह ने सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा था जिसने उसने लिखा था कि उसको डर है कि उसको कोरोना हो सकता है इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।

Exit mobile version