Site icon Buziness Bytes Hindi

Denmark Crown Prince-Princess चार दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे, घनिष्ठ होंगे मैत्रीपूर्ण संबंध

Danish Prince Frederik Crown Princess Mary

नई दिल्ली। डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। वह 26 फरवरी से दो मार्च तक भारत में रहेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी। उन्होंने बताया, दो दशकों में डेनमार्क के शाही जोड़े की यह पहली भारत यात्रा है।

अरिंदम बागची की ओर से किए ट्वीट में कहा है कि द रॉयल हाइनेस क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और डेनमार्क क्राउन प्रिंसेस मैरी चार दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे। दो दशकों में यह डेनमार्क से पहली शाही यात्रा है। यह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत और करेगा।

राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति से मुलाकात

तय कार्यक्रम के अनुसार डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ बैठक करेंगे। वह सीआईआई द्वारा आयोजित इंडिया-डेनमार्क: पार्टनर्स फॉर ग्रीन एंड सस्टेनेबल प्रोग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। शाही जोड़ा आगरा जाएगा और इसके बाद चेन्नई के लिए प्रस्तान करेगा। डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन व अन्य अधिकारी भी उनके साथ हैं।

Exit mobile version