Site icon Buziness Bytes Hindi

SSC Scam West Bengal: ईडी की छापेमारी के दौरान अर्पिता की चार कार में गायब कर दिया करोड़ों का कैश

कोलकातापश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसी अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी की परेशानियां खत्म नहीं हो रही हैं। एक के बाद एक छापेमारी और करोड़ों की नकदी बरामदगी के बाद उनकी चार कारें अब गायब बताई हैं। सूत्रों के मुताबिक, डायमंड सिटी फ्लैट कॉम्प्लेक्स से अर्पिता की चार लग्जरी कारें गायब बताई गई हैं। माना जा रहा है कि इन कारों में भारी मात्रा में कैश भरा था।  ईडी के अधिकारी इन चारों कारों को तलाशने में जुट गए हैं। आसपास सीसीटीवी फुटेज तलाशी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों ने एक कार को बरामद कर लिया है। जो कारें गायब हुई हैं। उसमें दो अर्पिता के नाम पर हैं। 

Read also: Uttarakhand News: भूस्खलन से सड़क का 50 मीटर हिस्सा जमींदोज, यातायात पूरी तरह ठप

ईडी अधिकारी अर्पिता मुखर्जी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपों के बाद से अर्पिता काफी रो रहीं थी। इसके बाद वह गिर पड़ीं थी। जिसके बाद ईडी के आलाधिकारी अर्पिता  मुखर्जी को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं सामने आ रहा है कि पार्थ चटर्जी को भी अस्पताल चेकअप के लिए ले जाया गया।

Exit mobile version