Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : आईएएस अधिकारियों की नाक के नीचे फर्जीवाड़ा कर चौकीदार बना करोड़पति, CO ने किया बर्खास्त

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में तैनात चौकीदार ने आईएएस अधिकारियों की नाक के नीचे घोटाले और फर्जीवाड़ा कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली। इसकी जानकारी जब प्राधिकार के अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। 2010 में भ्रष्ट करोडपति चौकीदार को उनके पिता की मृत्यु पर अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। उसके बाद से चौकीदार नितिन राठी ने जमकर भ्रष्टाचार किया और दस साल में करोडपति बन गया।

Alos Read : UP News : गायों के लिए प्रदेश में शुरू होगी एंबुलेंस सेवा, एक घंटे के भीतर इलाज के लिए पहुंचेंगे चिकित्सक

नोएडा प्राधिकरण में कई सालों से तैनात चौकीदार नितिन राठी के ऊपर आरोप है कि उसने प्‍लाट, फ्लैट आवंटन में फर्जीवाड़े से संबंधित दस्‍तावेजों में हेराफेरी कर करोड़ों की संपत्ति बना ली। जांच के बाद चौकीदार नितिन राठी को नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने करोड़ों के घोटाले का आरोपी मानते हुए बर्खास्त कर दिया।एक मामले में आरोपी चौकीदार नितिन ने फर्जी तरीके से लेटर पैड पर फ्लैट का अलाटमेंट कर 47 लोगों को शिकार बनाकर लाखों रुपये ठग लिए। 

Alos Read : Corona Virus News : चौथी लहर ने पकड़ी देश में रफ्तार, उप्र सहित इन राज्यों में खराब हो रहे हालात  

जानकारी नोएडा प्राधिकरण के आलाधिकारियों को हुई तो विभागीय जांच बैठाई गई। जिसमें इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद उसको सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम के खेल प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई। लेकिन यहां भी उसने अपने कारनामें दिखा दिए। यहां पर उसने एक व्यक्ति शुभांकर से भूखंड आवंटन को लेकर 25 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए। इस सबंध में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

Exit mobile version