Site icon Buziness Bytes Hindi

चौथे चरण में 37 फीसद करोडपति उम्मीदवार तो 32 प्रतिशत पांचवीं और 12 वीं पास


चौथे चरण में 37 फीसद करोडपति उम्मीदवार तो 32 प्रतिशत पांचवीं और 12 वीं पास

मेंरठ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के तीन चरणों का मतदान होने जाने के बाद अब चौथे चरण की तैयारी जोरों पर है। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है। इस समय चौथे चरण का घमासान छिड़ा हुआ है। इस चौथे चरण में प्रदेश के 9 जिलों में मतदान होगा। इसमें राजधानी लखनऊ भी शामिल है। वहीं एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार इस चौथे चरण के चुनाव में 621 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। इनमें से 37 प्रतिशत यानी 231 प्रत्याशी करोडपति हैं। इनमें सबसे अधिक करोडपति प्रत्याशी राजीव बक्शी हैं। जो कि अप पार्टी से लखनऊ पश्चिम से चुनाव मैदान में है। वहीं इस चौथे चरण में मात्र 60 प्रतिशत उम्मीदवार पढ़े लिखे हैं। इनमें 32 प्रतिशत यानी 201 पांचवीं और 12 वीं तक पढ़े हैं। जबकि 375 प्रत्याशी स्नातक या इससे अधिक शिक्षा ग्रहण किए हुए हैंं। इनमें 9 प्रत्याशी अंगूठा छाप हैं। इसमें 15 प्रतिशत महिला यानी 91 प्रत्याशी मैदान में है। इस चौथे चरण के चुनाव में भाजपा के 88 प्रतिशत प्रत्याशी अमीर हैं।

Read also- यूपी चुनाव: चौथे चरण में कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार

जबकि सपा के 75 प्रतिशत यानी 59 में 44 उम्मीदवार वहीं कांग्रेस के 58 में से 28 प्रत्याशी अमीर हैं। अपराधिक मामले में बात करें तो सपा के रविदास मल्होत्रा पर 22 मामले दर्ज हैं। वहीं बालामऊ से कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार के खिलाफ 9 और बसपा के जलीश खान के खिलाफ 5 मामले दर्ज हैं। जलीश खान सरोजिनी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी वार बात करें तो सपा के 57 में से 30 यानी 53 प्रतिशत प्रत्याशी अपराधिक हैं। कांग्रेस के 58 में 31 प्रत्याशी यानी 53 प्रतिशत,बसपा के 59 में से 44 प्रतिशत प्रत्याशियों पर मुकदमें दर्ज हैं। यानी 26 प्रत्याशी,भाजपा के 40 प्रतिशत प्रत्याशियों पर मुकदमें दर्ज हैं। यानी 57 में से 23 प्रत्याशियों पर।

Exit mobile version