Site icon Buziness Bytes Hindi

Crony-जीवी है जो, देश बेच रहा है वो: आन्दोलनजीवी पर राहुल का जवाब


Crony-जीवी है जो, देश बेच रहा है वो: आन्दोलनजीवी पर राहुल का जवाब

नई दिल्ली: राहुल लगातार मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. किसान आंदोलन पर राज्‍यसभा में अपने संबोधन के दौरान पीएम ने ‘आंदोलनजीवी’ शब्‍द का इस्‍तेमाल किया था, इसे लेकर राहुल गांधी चुटकी लेने से नहीं चूके. उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘Crony-जीवी है जो देश बेच रहा है वो.’ अपने इस ट्वीट के साथ राहुल ने #PSU_PSB_Sale हैशटैम का इस्‍तेमाल किया है.

गौरतलब है कि किसान आंदोलन को लेकर राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा का जवाब लेते हुए पीएम ने कृषि सुधारों पर कांग्रेस पर यू-टर्न लेने का आरोप लगाया था. पीएम ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में ‘आंदोलनजीवियों’ की नई जमात पैदा हो गई है जो आंदोलन के बिना नहीं जी सकती.

Exit mobile version