Site icon Buziness Bytes Hindi

Nupur Sharma Controversy: अमेरिका में भी शुरू हुई पैगंबर के खिलाफ टिप्पणियों पर अलोचना

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर के खिलाफ की गई टिप्पणी का विरोध अब अमेरिका तक पहुंच गया है। अमेरिका ने औपचारिक रूप से पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणियों की आलोचना की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता नेड प्राइस ने इस बारे में बयान जारी करते हुए कहा कि दो भाजपा नेताओं की पैगंबर पर की गई टिप्पणी निंदनीय हैं। हम भाजपा नेताओं द्वारा की इस आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हैं। 

Also Read : Kanpur Violence : कानपुर के मुफ़्ती बोले- बुलडोज़र चला तो बांधेंगे सिर पर कफ़न

बता दें कि भाजपा प्रवक्ता के तौर पर नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसके बाद दिल्ली भाजपा मीडिया सेल प्रभारी नवीन जिंदल ने पैगंबर के खिलाफ टवीट किया था। इसके विरोध में भारत में तो हिंसा की कई वारदातें हो चुकी हैं। वहीं विदेश में भी भाजपा नेताओं की इस टिप्पणी के विरोध में लामबंदी होने लगी है। खाड़ी देशों से विरोध की आवाज उठने के बाद पार्टी को अपने ही टिप्पणीकार नेताओं पर कार्रवाई करनी पड़ी जिसमें नुपूर शर्मा को पार्टी से निलंबित किया गया और नवीन जिंदल को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Also read: रात भर दंगाइयों के कब्जे में रहा मुर्शिदाबाद,14 जून तक इंटरनेट सेवाएं बंद

भाजपा की इस कार्रवाई के बावजूद देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया जारी है। बांग्लादेश में गत गुरुवार को भारत विरोधी प्रदर्शन किए गए और भारत से औपचारिक रूप से टिप्पणी पर माफीनामा जारी करने की मांग की। वहीं देश के कई जिलों में नुपूर शर्मा को समर्थन भी मिला है। भारत में नुपूर शर्मा के समर्थन में कई जगह प्रदर्शन हुए हैं। विदेश में भी नीदरलैंड्स के एक सांसद ने नुपूर शर्मा का समर्थन किया है। नीदरलैंडस के अति दक्षिणपंथी पार्टी फॉर फ्रीडम नेता और सांसद गीअर्ट विल्डर्स ने इस बारे में कहा कि वह नुपूर शर्मा की बात का समर्थन करते हैं।

Exit mobile version