लाइफस्टाइल डेस्क। Crispy Potato Bread Balls Recipe – अगर आप कुछ लजीज रेसिपी की तलाश में है, तो एक बार जरा आलू ब्रेड बॉल्स के बारे में सोच ले। ये बनाने में काफी आसान है और स्वाद में भी जबरदस्त लगते है, ये बड़ो से लेकर बच्चो तक को पसंद आएगी। आप चाहे तो इसे नास्ते या फिर शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
आलू ब्रेड बॉल्स की सामग्री – आलू ब्रेड बॉल्स बनाने के लिए ब्रेड, आलू, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, सौंफ, धनिया पत्ती, हरी मिर्च कटी, तेल, नमक , अपने हिसाब से निकल ले।
Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं ये टेस्टी ‘कैरेमल चॉकलेट आइसक्रीम’, जाने रेसिपी!!
आलू ब्रेड बॉल्स रेसिपी (Crispy Potato Bread Balls Recipe) –
सबसे पहले आलू को उबाल कर उसे छीलकर रख लें। अब एक गहरे बर्तन में उन्ही आलू को अच्छे से मैश कर उसमे लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, जीरा, बारीक कटी धनिया पत्ती, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक मिला लें। इसके बाद ब्रेड के चारों किनारों को चाकू से काट कर अलग कर उसे तोड़कर आलू में मैश कर लें और अच्छे से उस मिश्रण को मिला लें। अब मिश्रण को हथेलियों पर लेकर बाॅल्स का आकार दे और साथ ही एक कड़ाही में तेल गर्म करके मध्यम आंच में बाॅल्स को अच्छे से सुनहरा होने तक तले। लीजिये तैयार है आलू ब्रेड बॉल्स, इसे आप साॅस या चटनी के साथ सर्व करें।

