Crisis In Market: चप्पल बनाने वाली नामचीन कंपनी पर संकट, अचानक से घटी बिक्री

बिज़नेसCrisis In Market: चप्पल बनाने वाली नामचीन कंपनी पर संकट, अचानक से...

Date:

बढ़ती महँगाई से घटी बिक्री, इस कंपनी पर संकट के बादल

चप्पल बनाने वाली कंपनी Relaxo के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है, जहाँ बीते दिनों इस कंपनी के शेयर अपने 18 महीने लोअर स्तर पर पहुँच गये। जानकारी के अनुसार इंट्रा ट्रेड में BSE पर 3 फीसद गिरकर अपने सबसे लो स्तर 882.45 पर पहुँच गये हैं, जहाँ फुटवियर कंपनी का शेयर मई 2021 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुँच गया है।

बता दें कि रिलैक्सो कंपनी को लगातार घाटा हो रहा है, इसके साथ ही इसका रेवेन्यू भी लगातार गिरा है, साथ ही मार्केट में कम बिक्री इसकी असल वजह है। आपको बता दें कि रिलैक्सो सस्ती चप्पलें और सैंडल का निर्माण करती है, साथ ही स्पोर्ट्स और कैजुअल शूज़ का निर्माण भी कंपनी करती है। वहीं पिछली 10 तिमाहियों में रिलैक्सो ने अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया है, जहाँ 30 सितम्बर को समाप्त तिमाही में कच्चे माल की बढ़ती लागत, कीमतों में कटौती के कारण इसकी माँग में भारी कमी देखी गयी।

वहीं कंपनी के रेवेन्यू की बात करें तो यह साल दर साल 6 फीसद की रफ्तार से कम हो रहा है, जहाँ सिंतबर की तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 67 फीसद घटकर 22.4 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।

बता दें कि बढ़ती महँगाई के कारण इसकी बड़े पैमाने पर बिक्री घटी है, जहाँ कंपनी ने कहा कि ग्राहकों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उनके कारोबार पर प्रभाव पड़ा है। वहीं इसको ध्यान में रखकर उन्होंने सस्ते विकल्पों को बाजार में उतारा था, जिसके बाद प्रतिस्पर्धा में कमी आयी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related