Site icon Buziness Bytes Hindi

Crime News: दो दोस्तों ने किया युवक के साथ कुकर्म,प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का बेलन डालने से मौत


Crime News: दो दोस्तों ने किया युवक के साथ कुकर्म,प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का बेलन डालने से मौत

गाजियाबाद। जिले में समाज को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें दो दोस्तों ने एक युवक के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं दोनों ने शराब के नशे में युवक के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का बेलन डाल दिया। जिससे अधिक खून निकलने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने थाने में शव रखकर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। पुलस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Read also: बेंगलुरु में प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोप में सिपाही निलंबित

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ नोएडा में रहता है। उसका छोटा भाई गांव में अकेला है। होली की शाम 8 बजे उसके भाई के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। जहां उसका भाई लहूलुहान हालत में पड़ा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसे और पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके भाई से पूछताछ की। जिस पर उसने बताया कि उसके दो दोस्तों ने शराब के नशे में उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद जबरन लकड़ी का बेलन उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। चीखने पर पड़ोस के लोगों आए तो दोनों आरोपी भाग गए। पुलिस ने उसके पीडित भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालात गंभीर होने पर उसको मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

Read also: मध्य प्रदेश में निर्भया जैसा काण्ड: विधवा के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली सरिया, हालत नाज़ुक

मौत होने के बाद कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर बहादुरगढ़ थाने पहुंचे और शव थाने में रखकर हंगामा किया। सीओ पवन कुमार ने बताया कि दो आरोपी टिंकू और राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

Exit mobile version