Site icon Buziness Bytes Hindi

Crime News: डिप्टी एसपी की डॉक्टर पत्नी की लाश पंखे से लटकी मिली,जांच में जुटी पुलिस


Crime News: डिप्टी एसपी की डॉक्टर पत्नी की लाश पंखे से लटकी मिली,जांच में जुटी पुलिस

सुलतानपुर। जिले में तैनात डिप्टी एसपी शिवम मिश्र की पत्नी डॉ0 मोनिका पांडेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आज शुक्रवार सुबह उनकी लाश पंखे से लटकती पाई गई। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के परिजनों के आने के बाद उनकी तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी । पुलिस सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रही है ।

Read also: यूपी में बीजेपी ने लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों को कैसे मैनेज किया?

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/04/Crime-News-Hindi.mp4

जनपद में तैनात पुलिस उपाधीक्षक शिवम मिश्रा के आवास में उनकी पत्नी मोनिका पांडे पुत्री राकेश पांडे निवासिनी गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। दोनों ने विगत 7 दिसंबर 2021 को लखीमपुर खीरी में कोर्ट मैरिज किया था। दोनों का प्रेम विवाह होना बताया जा रहा है । एसपी विपिन कुमार मिश्र के अनुसार मृतका द्वारा पंखे से लटक कर आत्महत्या करना बताया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतिका मोनिका पांडे बीएमएस की छात्रा थी तथा लखनऊ के प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज से बीएमएस कर रही थी। उसके परिवार में एक भाई एवं उनकी माता है , जबकि पिता की मृत्यु हो चुकी है। मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है। शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट के द्वारा पंचायतनामा एवं पीएम की कार्यवाही कराई जा रही है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। डिप्टी एसपी शिवम मिश्र से बातचीत नहीं हो सकी है ।

Exit mobile version