Site icon Buziness Bytes Hindi

Crime News: किराए पर रह रहे दंपति का मिला अधजला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस


Crime News: किराए पर रह रहे दंपति का मिला अधजला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

मथुरा। बंद मकान में महिला-पुरुष के दो अधजले शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मकान से दुर्गंध आने पर घटना का पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही दोनों शवों की पुलिस अभी तक शिनाख्त नहीं कर पाई है। 

Read also: सीबीआई ने निठारी में मिले शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की

शुक्रवार को थाना हाईवे इलाके के कर्म योगी कॉलोनी में बने एक बंद मकान में महिला पुरुष के दो अधजले शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद मकान का ताला तोड़कर महिला-पुरुष के दोनों अधजले शवों को मकान के कमरे से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 2 दिनों से एक बंद मकान से भारी तरीके से दुर्गंध आ रही थी। आज इस मकान से धुंआ भी निकल रहा था।

Read also: कांग्रेस ने सरकार से कहा, पाकिस्तान जेल में मारे गए गुजराती मछुआरे का शव वापस लाया जाए

इसकी घटना की जानकारी हम लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने बंद मकान को खुलवाया। उन्होंने कहा कि एक महिला व एक पुरुष का शव जल हुआ मिला है। पुलिस ने अधजले हुए शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतकों के पड़ोसी संजू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसी घर में रहने वाला एक किराएदार पिछले कई दिनों से फरार है। इसी को लेकर पुलिस व स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं शायद वहीं हत्यारा हो सकता है।फिलहाल मकान के अंदर जले हुए महिला व पुरुष के शव अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अब इनकी शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है साथ ही इस घटना का कौन दोषी है। किसने इन दोनों की हत्या की है। उसका भी पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस ने जाँच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Exit mobile version