Site icon Buziness Bytes Hindi

क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार…


क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार…

रोहित शर्मा से लाइव चैट में अनुसूचित जाति पर अपमानजनक टिप्पणी करने का है आरोप

हांसी। पिछले साल रोहित शर्मा से लाइव चैट कर रहे क्रिकेटर युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल का जिक्र करते हुए अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले मेें दर्ज मुकदमें में पुुलिस ने युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली होने के कारण युवराज सिंह की औपचारिक गिरफ्तारी और पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।

गायकवाड़ लौटे घर, मां ने किया भव्य स्वागत

हरियाणा के हांसी शहर में सामाजिक कार्यकर्ता रजत कलसन द्वारा पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत मेें क्रिकेटर युवराज सिंह पर अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ अपमानजनक व आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। आरोप था कि उन्होंने युवराज सिंह ने क्रिकेटर रोहित शर्मा से लाइव चैट करते हुए युजवेंद्र चहल पर अनुसूचित जाति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने एससी-एसटी एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं में हांसी थाना शहर में गमुकदमा दर्ज कराया था। युवराज सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस मुकदमे को खारिज करने की अपील की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने युवराज के खिलाफ पुलिस की उत्पीड़न कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मुख्य कोच सहित कई पदों के लिए मांगे आवेदन

इस मामले में हांसी पुलिस ने युवराज सिंह को गिरफ्तार करने के बाद हिसार जियो मेस में पूछताछ करने के बाद युवराज सिंह को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया। दरअसल कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी। जिसके कारण पुलिस उन्हें जमानत देने पर मजबूूर थी। पुलिस द्वारा कुछ घंटों की कार्रवाई और पूछताछ समाप्त होने के बार युवराज सिंह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version