क्रिकेटर शामी की हसीन जहां ने लगाया सिन्दूर, अफवाहों का बाजार हुआ गर्म

बॉलीवुडक्रिकेटर शामी की हसीन जहां ने लगाया सिन्दूर, अफवाहों का बाजार हुआ...

Date:


क्रिकेटर शामी की हसीन जहां ने लगाया सिन्दूर, अफवाहों का बाजार हुआ गर्म

नई दिल्लीः क्रिकेटर मोहम्मद शामी की पत्नी हसीन जहाँ उनसे अलग होने के बाद बिंदास ज़िन्दगी जी रही हैं| सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट लगातार चर्चा का विषय बनते हैं| हसीन जहां की ऐसी ही एक पोस्ट ने सबको चौंका दिया है। हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर साड़ी पहने हुए एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में उनके माथे पर सिंदूर नज़र आ रहा है। अपनी इस लेटेस्ट तस्वीर के साथ ही हसीन जहां ने अपने सवा लाख फॉलोअर्स को चौका दिया है और इसके साथ ही अफवाहों का सिलसिला भी चल पड़ा है।

हसीन जहां को उनकी पोस्ट पर दी गई कैप्शन के लिए भी जाना जाता है जहां पर वह अपनी जिंदगी के अनुभव को एक अलग ही अंदाज में पेश करती हैं और कई बार मैं अपने विरोधियों के लिए भी तंज कसती हैं। इस बार उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ जो कैप्शन दिया है वह इस प्रकार है- सब्र की उंगली पकड़कर हम इतना चले कि रास्ते हैरान रह गए।

हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी अप्रैल 2014 में हुई थी और उसके कुछ ही साल बाद उन्होंने अपने पति पर धोखेबाजी और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। यहां तक कि उन्होंने अन्य महिलाओं के साथ बात करते हुए मोहम्मद शमी की चैट भी शेयर की थी। हसीन जहां ने आगे बढ़ते हुए मोहम्मद समीप के ऊपर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया था और यह भी कहा था कि क्रिकेटर का परिवार उनको काफी यातनाएं देता है। यहां तक कि उनको मारना भी चाहता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...