Site icon Buziness Bytes Hindi

आईपीएल से जुड़ा CRED


आईपीएल से जुड़ा CRED

नई दिल्ली। आईपीएल के साथ अब एक नया नाम क्रेड(सीआरईडी) जुड़ गया है. बीसीसीआई ने यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल के लिए क्रेड आधिकारिक साझेदार बनाने की घोषणा की है. क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट कंपनी क्रेड और बोर्ड के बीच तीन साल का करार हुआ है.

चेयरमैन ने जताई खुशी
आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा, हम क्रेड को आईपीएल 2020 से 2022 तक आधिकारिक साझेदार के तौर पर शामिल कर काफी खुश हैं. आईपीएल विश्व की सबसे अच्छी लीग में से एक है और हम क्रेड जैसे यूनिक ब्रांड के साथ करार कर उत्साहित हैं. क्रेड के संस्थापक और सीईओ कुणाल शाह ने कहा कि वह आईपीएल के साथ अपना नाम जोड़कर अच्छा महसूस कर रहे हैं. शाह ने कहा, आईपीएल ग्राहक के अनुभव को दर्शाता है, जिसे क्रिकेट जगत, प्रशंसकों से ताकत मिलती है.

आईपीएल तय समय पर ही होगा
सीएसके के 2 खिलाडिय़ों समेत 13 स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आईपीएल के आयोजन को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे. इस बीच बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने बुधवार को साफ कर दिया कि आईपीएल की शुरुआत तय समय ( 19 सितंबर) से होगी. धूमल ने कहा है कि यूएई में सब कुछ ठीक है और टूर्नामेंट तय समय पर ही होगा. उन सभी (चेन्नई के लोगों) के टेस्ट अब निगेटिव आए हैं. चिंता की कोई बात नहीं है, खिलाड़ी कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे हैं और मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा. इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोई समस्या है.

Exit mobile version