Site icon Buziness Bytes Hindi

इंटरनेट गति का नया विश्व रिकॉर्ड बना


इंटरनेट गति का नया विश्व रिकॉर्ड बना

लंदनःब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने विश्व की सर्वाधिक तेज इंटरनेट डेटा प्रसार दर हासिल कर ली है जिसकी गति इतनी तेज है कि समूची नेटफ्लिक्स लाइब्रेरी एक सेकंड से कम समय में डाउनलोड हो सकती है।

प्रति सेकंड 178 टेराबाइट की डेटा प्रसार दर प्राप्त
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के अनुसंधानकर्ताओं ने प्रति सेकंड 178 टेराबाइट की डेटा प्रसार दर प्राप्त की है जो पूर्व के रिकॉर्ड से पांच गुना अधिक तेज है। इस रिकॉर्ड से संबंधित रिपोर्ट पत्रिका ‘आईईईई फोटोनिक्स टेक्नोलॉजी लेटर्स’ में प्रकाशित हुई है।

विश्व रिकॉर्ड से पांच गुना अधिक तेज
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि एक प्रयोगशाला में प्रदर्शित यह रिकॉर्ड पूर्व में जापान में बनाए गए विश्व रिकॉर्ड से पांच गुना अधिक तेज है। इस शोध की मुख्य लेखिका लीडिया गेल्डिनो ने कि वे मौजूदा आधारभूत ढांचे के तहत अधिक सक्षमता से काम करने वाली प्रौद्योगिकी पर काम कर रहे हैं।

178 Tbps की स्पीड यूज
लेकिन लंदन के रिसर्चर्स ने 178 Tbps की स्पीड यूज की है। रिपोर्ट के मुताबिक़ युनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) के रिसर्चर्स ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 178Tbps (178,000Gbps) को दुनिया का सबसे तेज़ इंटरनेट बताया जा रहा है। ग़ौरतलब है कि इससे पहले जापान के पास ये रिकॉर्ड था जहां 172tbps की स्पीड यूज की गई थी। लेकिन अब ये रिकॉर्ड युनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के रिसर्चर्स ने अपने नाम कर लिया है। 178Tbps की स्पीड के साथ आप क्या कर सकते हैं? ये स्पीड किस काम की है? आपके मन में ये सवाल ज़रूर होंगे। तो ये समझ लें कि Netflix या दूसरे ओटीटी प्लैटफ़ॉर्म के सभी कॉन्टेंट आप एक सेकंड में ही डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version