लाइफस्टाइल डेस्क: फटी एड़ियों की परेशानी ज्यादातर सर्दी में होती है, लेकिन कई लोग पूरे साल फटी एड़ियों से परेशान रहते हैं, और इससे निजात पाने के लिए बहुत से उपचार करते है | तो आज हम आपको ऐसे उपचार बताएंगे जिससे आप जल्द इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है –
पूरे साल आपकी एड़ियां फटी रहती हैं तो ये विटामिन्स की कमी और हार्मोनल डिसबैलेंस हो सकता है। शरीर में कुछ विटामिन की कमी हो सकती है जिससे पूरे साल आपको फटी एड़ियों की परेशानी बन रही है |
डॉक्टर्स के अनुसार, हमारी त्वचा सूख जाती है और नमी की कमी हो जाती है तो स्किन खुरदरी और परतदार बनती है | फिशर जो गहरी दरारें पैदा कर सकता है वो स्किन की गहरी परतों में फैल सकती है, इसके पीछे शरीर में कुछ विटामिन की कमी भी हो सकती है।
विटामिन बी-3
विटामिन ई
विटामिन सी
Read also: जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ का मंत्र
फटी एड़ियों का इलाज
एड़ियां फटती हैं तो रोज़ साफ करने की आदत डालें। स्क्रबर से रगड़ कर साफ करने से एड़ियों की गंदगी निकल जाएगी।
हील्स क्रीम लगाएं और उसपर सिलिकॉन शूज़ पहने आपको फटी एड़ियों से राहत मिलेगी।
20 मिनट के लिए गुनगुने पानी में पैरों को भिगो दें, फिर प्यूमिक स्टोन से एड़ियों को साफ कर लें।
विटामिन ई कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाली प्रक्रियाओं को धीमा करने में मदद करता है, इसलिए खाने में नट्स और सीड्स का उपयोग करें।
खाने में नट्स, सीड्स और जिंक का सेवन करें, इससे स्वस्थ त्वचा के रखरखाव में मदद मिलती है।

