Site icon Buziness Bytes Hindi

Big Breaking: अमित शाह के पास गया गौ तस्करी का पैसा, TMC का आरोप

पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी के एक कथित मामले में की जांच कर रही ED ने आज TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को समन किया था, ED के सामने पेश होने के बाद उन्होंने कहा कि जो हमसे राजनीतिक रूप से लड़ नहीं सकते वह केंद्रीय एजेंसियों के सहारे लड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं इनके सामने झुकने वाल नहीं। इसी के साथ उन्होंने मवेशियों की तस्करी पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गौ तस्करी का सारा पैसा होम मिनिस्टर के पास गया है.   

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि न तो यह कोयला घोटाला है और न मवेशी घोटाला, बल्कि यह गृह मंत्री घोटाला है। उन्होंने सवाल किया कि BSF की मौजूदगी में गौ तस्करी कैसे हो सकती है ? TMC सांसद ने कहा, मेरे खिलाफ अगर आरोप सही साबित हुए तो मैं हर सजा स्वीकार करने को तैयार हूं। इससे पहले टीएमसी महासचिव कोलकाता में ED ऑफिस सुबह करीब 11 बजे पहुंचे। इस बीच ED कार्यालय के पुलिस बल का भारी बंदोबस्त था. 

Read also: Bomb Threat: हीथ्रो हवाई अडडे पर लावारिस बैग में बम की सूचना से हड़कंप, टर्मिनल को कराया खाली

बता दें कि इस मामले में सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं की मदद से पश्चिम बंगाल की सरहदों पर यूपी, बिहार और झारखंड में अवैध कोयला खनन और स्मगलिंग शामिल है। सीबीआई ने अनूप मांझी और जॉयदेब मंडल के खिलाफ FIR दर्ज की थी। बता दें कि भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी अपनी ज़मीन मज़बूत करने की कोशिश करना चाहती है वहीँ TMC किसी भी हालात में भाजपा को पश्चिम बंगाल में कदम जमाने नहीं देना चाहती है. TMC केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल को भाजपा को डराने का प्रयास बताती आ रही है.

Exit mobile version