Site icon Buziness Bytes Hindi

कोविशील्ड की कीमत का एलान, सरकार 200 तो आम आदमी को एक हज़ार रूपये में मिलेगी वैक्सीन


कोविशील्ड की कीमत का एलान, सरकार 200 तो आम आदमी को एक हज़ार रूपये में मिलेगी वैक्सीन

नई दिल्ली: ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ़ इंडिया से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिलने अब कोविशिल्ड की कीमत भी सामने आ गई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला रविवार को ऐलान करते हुए कहा, “ऑक्सफ़ोर्ड द्वारा बनाई वैक्सीन सरकार को 200 रुपए में मिलेगी, वहीं आम जनता को यह वैक्सीन 1,000 रुपए में उपलब्ध होगी।”

DGCI ने आज ही दी है मंज़ूरी
ज्ञात हो कि, रविवार सुबह को भारत की औषधि नियामक (DCGI) ने सीरम द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड (Oxford) के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ (CovieShield) और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) के स्वदेश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ (Covaxin) के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी. इस निर्णय के बाद देश में व्यापक टीकाकरण अभियान का रास्ता साफ हो गया है।

40 से 50 मिलियन वैक्सीन डोज उपलब्ध
अदार ने कहा, “कंपनी के पास अभी 40 से 50 मिलियन वैक्सीन डोज उपलब्ध है. हम अब सरकार के साथ कॉन्ट्रैक्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “आने वाले 7-10 दिनों में कॉन्ट्रैक्ट साइन हो जाएगा, उसके बाद हम वैक्सीन की आपूर्ति करना शुरू कर देंगे।”

निर्यात की मंज़ूरी अभी नहीं
पूनावाला ने कहा, “सरकार ने भी तक वैक्सीन के निर्यात की मंजूरी नहीं दी है। हमारे संबंध 68 देशों के साथ भी है। हम जल्द ही सरकार से अनुमति देंगे की मांग करेंगे जिससे यह उन्हें वैक्सीन दे सके।”

Exit mobile version