Site icon Buziness Bytes Hindi

कोविन पोर्टल हुआ अपडेट: विदेश यात्रा के लिए बनेगा नया वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट


कोविन पोर्टल हुआ अपडेट: विदेश यात्रा के लिए बनेगा नया वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

ये खबर फैमिली, बिजनेस, फन किसी भी उद्देश्य से यात्रा पर जाने वालो के लिए बहुत ही जरूरी खबर है। अब अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए आपको अलग से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा, कोविन पोर्टल पर आपको अलग सर्टिफिकेट मिलेगा। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की गाइडलाइंस के अनुसार, नए सर्टिफिकेट की व्यवस्था शुरू की गयी है | 

Read also: अधिकतम योग्य आबादी का टीकाकरण करने में चेन्नई महानगरों में अव्वल

पासपोर्ट नंबर करें अपडेट

विदेश यात्रा वालो के लिए कोविन पोर्टल में नया फीचर अपडेट हुआ है, फुली वैक्सीनेटेड लोगो को अपनी फोटो आईडी को पासपोर्ट नंबर और डेट ऑफ बर्थ से अपडेट करना होगा | जब ये हो जाएगा तब इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।

सर्टिफिकेट में डेट ऑफ बर्थ (साल-महीना-दिन) के फॉर्मेट में लिखी होगी। इसके अलावा ट्रैवल के लिए जारी होने वाले सर्टिफिकेट में यूनिक आईडी नंबर दर्ज होगा। सर्टिफिकेट पर वैक्सीन का नाम और वैक्सीन का प्रकार भी लिखा होगा। 

Read also: लापरवाहीः ग्रेटर नोएडा में लगा दी अलीगढ़ की वैक्सीन

ऐसे डाउनलोड करें 

पहले cowin.gov.in वेबसाइट पर जाए, फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करे | अब पासपोर्ट नंबर और जन्मतिथि लिखें, अब सब्मिट की बटन पर क्लिक करें। अब आप अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए जारी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा।

Exit mobile version