Site icon Buziness Bytes Hindi

Covid: बच्चों को वैक्सीन लगने के बाद होने वाले दर्द के बारें में सोचा क्या? जानें कैसे कम होगा दर्द

भारत में सभी वयस्कों को Covid वैक्सीन की डोज लगभग लगभग दी जा चुकी है, वहीं अब नंबर बच्चों का शुरू हुआ है, ऐसे में उन्हें होने वाले दर्द और उसे कम करने का तरीका हमें पता होना चाहिये। वहीं कहा जा रहा है कि बच्चों को टीका लगने के बाद दर्द या सूजन की समस्या हो सकती है लेकिन उसमें परिजनों को घबराना नहीं है। दूसरी तरफ दर्द और सूजन इंजेक्शन के सही काम करने का सूचक माना जाता है, ऐसे में घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। 

इंजेक्शन के बाद मालिश है कारगर-
बच्चे को टीका लगने के बाद उसकी त्वचा की मालिश करना शुरू कर देना चाहिये और यह ध्यान रहे कि यह मालिश 10 से 20 सेकंड की हो। वहीं जहाँ इंजेक्शन लगा हो उसी जगह के आसपास के हिस्से में हल्के हाथों से मालिश करनी चाहिये, जिससे बच्चे को 10 से 20 सेकंड में ही आराम मिल जायेगा।

 टीका के बाद बच्चे को खिलायें मीठा- 
टीका लगने के बाद बच्चे को कुछ मीठा खिलायें, वहीं अगर बच्चा ज्यादा छोटा है तो उसे पर्याप्त मात्रा में चीनी का घोल दें। दूसरी तरफ कई रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि शिशु को मीठा खिलाने से उसका दर्द कम होता है, इस वजह से टीके के बाद बच्चे को मीठा खाने को अवश्य दें।

 सूजन है ज्यादा तो दें बर्फ की सिकाई- 
अगर बच्चे को सूजन और दर्द ज्यादा है, तो उसे इससे छुटकारा दिलाने के लिये बर्फ से सिकाई करनी चाहिये। यह सिकाई इंजेक्शन स्पॉट के आसपास ही हो, वहीं सिकाई करने के लिये बर्फ को कपड़े में अच्छे लपेट करके उसे सूजन वाली जगह पर लगायें और इसे बराबर रिपीट करते रहें, इससे बच्चों को सूजन और दर्द में राहत मिलेगी।

Exit mobile version