Site icon Buziness Bytes Hindi

Covid Update India: कोरोना के मामलों में देखने को मिल रहा उतार-चढ़ाव, सक्रिय मामलों की कम हुई संख्या

इन दिनों देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, इसके साथ ही बीते कुछ दिनों में देश में तेजी से मामले सामने आने लगे थे, जिसके कारण देश में चौथी लहर का खतरा मंडराने लगा था। वहीं जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में देश में 2841 नये कोरोना के मामले दर्ज किये गये हैं, इसके साथ ही 9 लोगों की मौत भी इसी संक्रमण के चलते बीते 24 घंटों में हो गयी है।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके बाबत जानकारी देते हुये बताया कि बीते 23 घंटों में 3295 मरीज कोरोना से ठीक भी हुये हैं, इसके साथ ही मौजूदा समय में देश में रिकवरी रेट 98.74 फीसद बना हुआ है। इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का आकंड़ा तेजी से बढ़ रहा है, जोकि देश के लिये अच्छी खबर है। इसके साथ ही मौजूदा समय में देश में सक्रिय मामलों की संख्या तेजी से घटी है, जहाँ यह संख्या 19 हजार से कम में जा पहुँची है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि देश में इस समय कोरोना से होने वाली मौतें कम हो रहीं हैं, इसके साथ ही संक्रमित लोगों में इसके लक्षण कम ही देखे जा रहें हैं, जिससे अभी पैनिक होने की जरूरत नहीं है। वहीं देश में कोरोना से ठीक होने वालों का आकंड़ा 4,25,73,460 पर पहुँच गया है, साथ ही सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 18,604 हो गयी है।

Exit mobile version