Site icon Buziness Bytes Hindi

Covid Update In India: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 14 लोगों हुई मृत्यु

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के सक्रिय मामलों में 400 केसों का इजाफा हुआ है, इसके साथ ही इस दौरान 2710 नये लोग संक्रमित भी पाये गये हैं, वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 14 लोंगो की मृत्यु भी हो गयी है। वहीं इसके बाबत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुये बतलाया कि बीते 24 घंटो में देश में 2710 मामलों को मिलाकर अब कुल संक्रमितों की संख्या 43147530 हो गयी है, वहीं कल 14 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग भी हार चुके हैं, जिसके बाद मृतकों की संख्या 5,24,539 जा पहुँची है।

वहीं इस दौरान रिकवरी दर 98.75 फीसद है, इसके साथ ही सक्रिय केस की हिस्सेदारी केस में 0.04 फीसद है, वहीं दैनिक संक्रमण दर 0.58 फीसद और साप्ताहिक 0.52 फीसद है। इसके साथ ही देश में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है, जिसमें अब तक कुल 192.97 फीसद लोंगो को इसकी खुराक दी जा चुकी है।  

इसके साथ ही पंजाब में भी कोरोना धीमी रफ्तार के साथ कहर बरपा रहा है, जहाँ मोहाली में बीते दिनों ही एक मरीज ने दम तोड़ दिया है, वहीं पंजाब में पिछले 2 महीनों में यह छठवीं मौत है। इसके साथ ही अमृतसर, जालंधर, और लुधियाना जैसे बड़े शहरों में भी नये केस मिलने लगे हैं, यहाँ बीते दिन 10,603 सैम्पल लेकर 10,512 लोंगो की टेस्टिंग की गयी थी। इसके साथ ही फिलहाल में पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 109 है, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 44 मरीजों की मोहाली से है।

Exit mobile version