Site icon Buziness Bytes Hindi

Covid Update In India: देश में फिर बढ़े मामले, हालात चिंताजनक

देश में फिर से कोरोना के केसों ने रफ्तार पकड़ ली है, जहाँ लंबे समय के बाद कोरोना के सक्रिय मामले दो हजार से अधिक दर्ज किये गये हैं। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में 3712 नये मामले सामने आये हैं, वहीं मंगलवार के दिन यही मामलों की संख्या 2745 थी। वहीं कोविड केसों में उछाल की बात करें तो नये कोविड केसों में 35.4 फीसद की उछाल हुई है, साथ ही इसी दौरान 2,584 कोरोना मरीज इस दौरान ठीक भी हुये हैं।

दूसरी ओर राहत की बात यह है कि बीते घंटों में मृत्यु के मामलों में गिरावट देखी गयी है, जहाँ 5 लोंगो की मृत्यु इस दौरान हुई है, वहीं अब देश में सक्रिय केसों की संख्या 18,131 पर जा पहुँची है। बात करें अगर सबसे अधिक मामले सामने आने की तो वह केरल और मुम्बई से सामने आये हैं, जहाँ बीते 24 घंटों में केरल से 1197 नये मामले सामने आये हैं।

इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी 1081 नये सक्रिय केस सामने आये हैं, जहाँ 24 फरवरी के बाद सबसे अधिक केस देखें गये हैं। दूसरी इन मामलों को मिलाकर अब देश में कुल मामलों की संख्या 4.31 करोड़ पर जा पहुँची है, साथ ही मौत का आकंड़ा 5.24 लाख पर जा पहुँचा है। इसके साथ ही कोरोना की संक्रमण दर की रफ्तार 0.04 फीसद है, इसके साथ ही रिकवरी रेट 98.74 फीसद पर जा पहुँचा है।

Exit mobile version