Site icon Buziness Bytes Hindi

Covid Update: बीते 24 घंटों में आये 2487 नये केस, धीरे धीरे बढ़ रही केसों की संख्या

इन दिनों कोरोना के केस धीरे-धीरे बढ़ते जा रहें हैं, वहीं कोरोना ने कई देशों में मौजूदा समय में तबाही मचा रखी है। जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2487 केस सामने आये हैं, इसके 13 लोगों की मृत्यु भी कोविड के कारण हुई है, वहीं सबसे अधिक मृत्यु केरल में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके बाबत जानकारी साझा करते हुये कहा है कि देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 17,692 पर जा पहुँची है, इसके साथ ही रिकवरी रेट 98.74 फीसद पर जा पहुँचा है, वहीं बीते 24 घंटों में 8 लोगों की मृत्यु सबसे अधिक केरल में हुई है।
आगे उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि रोजाना का पोजोविटी रेट 0.59 फीसद है, साथ ही साप्ताहिक पोजोविटी रेट 0.66 फीसद पर जा पहुँचा है, इसके साथ ही बीते 24 घंटों में 2878 लोग कोरोना से रिकवर हुये हैं। उन्होंने आगे बतलाया कि कोरोना से देश में ठीक होने वालों की संख्या 4 करोड़ 25 लाख पर जा पहुँची है, इसके साथ ही मृत्यु के आकंड़ों की बात करें तो वह 5 लाख 24 हजार पर जा पहुँचा है। दूसरी तरफ सबसे अधिक मामलों के आने की बात करें तो दिल्ली से सबसे अधिक मामले देखने को मिल रहें हैं, जहाँ बीते 24 घंटों में कोविड के 613 नये केस सामने आये हैं, साथ ही 784 लोग इससे रिकवर भी हुये हैं, वहीं 3 लोंगो को अपनी जान कोविड के कारण गँवानी पड़ी है।
वहीं मौजूदा समय में दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 3762 पर जा पहुँची है, इसके साथ ही पोजीविटी रेट 4.97 फीसद पर जा पहुँचा है। वहीं बात करें अगर केरल की तो वहाँ अभी तक 64.46 लाख मामले कोरोना के सामने आ चुके हैं, वहीं मौजूदा समय में सक्रिय मामलों की संख्या 3393 है, इसके साथ ही बीते 24 घंटों में कोविड से 445 लोग ठीक भी हुये हैं।
Exit mobile version