Site icon Buziness Bytes Hindi

Covid: उत्तर कोरिया में कोरोना ने ढ़ाया कहर, लाखों लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की आशंका

उत्तर कोरिया में कोविड संक्रमण अब व्यापक रूप से फैल गया है, जहाँ लाखों लोंगो को यह सीधे तौर पर प्रभावित कर रहा है। वहीं इसके बाबत सरकार ने जानकारी देते हुये बताया है कि देश में तकरीबन 12 लाख लोंगो को बुखार है, यानी कि उनमें कोविड के लक्षण देखने को मिले हैं। इसके साथ ही इस बुखार से अभी तक 50 लोंगो की जान जाने की खबर है, वहीं इस स्थिति को देखते हुये पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन इस गंभीर स्थिति को समझ चुके हैं और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया है।

वहीं उत्तर कोरिया में अगर टीकाकरण की बात करें तो उसकी संख्या नाममात्र है, जिसके कारण और भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही कल के दिन वहाँ के शासक किम जोंग उन ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। वहीं अधिकारियों को यह फटकार क्वारन्टीन के आदेशों का सही से अनुपालन न कराने पर मिली है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया में बुखार पीड़ित लोंगो के सैम्पल भी लिये गये हैं, जिसमें कई लोंगो के सैम्पल में ओमिक्रान वायरस की पुष्टि हुई है।

ऐसे में उत्तर कोरिया में स्थिति और भी गड़बड़ा सकती है। वहीं उत्तर कोरिया की बात करें तो उसने इबोला, मर्स, सार्स जैसे वायरसों से खुद को सुरक्षित रखा था, उन्होंने ऐसा अपनी सीमाओं को बन्द करके इससे बचा था। इसके साथ ही कोविड के शुरुआत में भी उसने खुद को सुरक्षित रखा और दो साल तक इस महामारी को अपने पास तक फटकने नहीं दिया था, लेकिन अब वह इसकी बड़ी चपेट में हैं।

Exit mobile version