Site icon Buziness Bytes Hindi

Covid: लोगों को डिप्रेशन का शिकार बना रहा कोरोना, युवा सबसे अधिक प्रभावित

कोरोना ने इन दिनों कई देशों में कहर मचाया हुआ है, वहीं अब एक नयी स्टडी में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बता दें कि अमेरिकन जनरल जामा पीडियाट्रिक्स ने जानकारी देते हुये बताया कि कोरोना के कारण बच्चों और युवाओं में डिप्रेशन और चिंता के मामले कई गुना बढ़े हैं, जहाँ आत्महत्या युवाओं की मृत्यु का दूसरा कारण है।

वहीं एक सर्वे के अनुसार सबसे ज्यादा इससे इटली देश प्रभावित हुआ है, जहाँ कोरोना के बाद से वहाँ 64 फीसद से अधिक युवाओं को इसका सामना करना पड़ रहा है। वहीं इटालियन साइकोलॉजिकल ने इसे साइकोपैंडेमिक नाम दिया है, जहाँ इससे निकलने में लोगों को कई साल लगेंगे। आगे इस स्टडी में बताया गया है कि कोविड महामारी के चलते युवाओं को ग्रेजुएशन और प्यार जैसी जीवन की कुछ प्रमुख घटनाओं से दूर कर दिया, जिसके कारण इस हालत में शोक, चिंता, तनाव स्वाभाविक है।

वहीं इस को करने वाली संस्था ने सरकार को इसको सौंपते हुये कहा है कि हम एक बेहद आपात स्थिति का सामना कर रहें हैं, इसके साथ ही इस महामारी के दौरान आत्महत्या की कोशिशों और खुद को नुकसान पहुँचाने वाले युवाओं की तादाद बढ़ गयी है। वहीं इन युवाओं की उम्र 15 से 24 साल के बीच में है।

Exit mobile version