Site icon Buziness Bytes Hindi

Covid: तेजी से कम हुये कोरोना के मामले, रिकवरी रेट में सुधार

बीते 24 घंटों में पूरे देशभर से कोविड के 1,221 नये मामले सामने आये हैं, वहीं इस दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। वहीं देखा जाये तो बीते दिन से कोरोना मामलों में कमी आयी है, इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 2 हजार से कम हुई है। दूसरी ओर पिछले दिन देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 15057 पर जा पहुँचे थे, जहाँ शनिवार के दिन 1913 नये केस मिले थे।

दूसरी बात करें अगर रिकवरी रेट की तो वह देश में 98.74 फीसद पर जा पहुँचा है, इसके साथ ही 24 घंटों में 310218 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गयी है। इसके साथ ही बीते 24 घंटों में 2156 लोग कोरोना से रिकवर भी हुये हैं, साथ ही मृत्यु के आकंड़ों की बात करें तो वह 5 लाख 24 हजार 242 पर जा पहुँचे हैं। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली कोरोना से अत्यंत प्रभावित नजर आ रही है, जहाँ बीते दिनों में मामले तेजी से सामने आ रही है।

बात करें तो यहाँ बीते दिन में 377 नये मामले सामने आये हैं, इसके साथ ही 910 लोग इस दौरान रिकवर भी हुये हैं, जोकि कहीं न कहीं दिल्ली के लिये अच्छी खबर है। इसके बाबत स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुये बताया कि इन दिनों संक्रमण का पॉजिविटी रेट 3.37 फीसद हो गया है, इसके साथ ही कैंटोनमेंट जोन की संख्या 1486 पर जा पहुँची है।

Exit mobile version