Site icon Buziness Bytes Hindi

मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 पॉजिटिव गर्भवती महिला ने दीया स्वस्थ बच्चे को जन्म


मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 पॉजिटिव गर्भवती महिला ने दीया स्वस्थ बच्चे को जन्म

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 पॉजिटिव गर्भवती महिला का सिजेरियन सेक्शन द्वारा शुक्रवार को स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में नॉर्मल डिलीवरी व सिजेरियन सेक्शन द्वारा कोविड-19 पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं द्वारा बच्चे को जन्म दिया गया है।


यह मेडिकल कॉलेज की अनेकों उपलब्धियों में से एक है, जहां एक ओर अनेकों कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को ठीक कर उनके घर भेजा जा चुका है वहीं कोविड-19 पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के द्वारा बच्चों को जन्म भी दिया गया है । प्रधानाचार्य डॉ एसके गर्ग ने सफल सिजेरियन आॅपरेशन करने के लिए चिकित्सकों की टीम को बधाई दी। डॉ ओमवीर सिंह आर्य ने बताया कि मां और बच्चा पूर्णता स्वस्थ हैें।

Exit mobile version