टेक डेस्क: कोरोना वायरस महामारी की बढ़ने की वजह से Itel ने अपने फीचर फोन और स्मार्टफोन पर मिलने वाली वारंटी को बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है की स्मार्टफोन और फीचर फोन की वारंटी को 60 दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा। इसे पहले पोको ने अपने स्मार्टफोन पर मिलने वाली वारंटी की अवधि को बढ़ाया था।
Itel के अनुसार, इसका लाभ उन मोबाइल यूजर्स को मिलेगा, जिनके डिवाइस की वारंटी 15 अप्रैल से 15 जून के बीच खत्म होगी। वारंटी एक्सटेंड करवाने के लिए यूजर्स को 30 जून से पहले CarlCare मोबाइल ऐप पर जाकर अपने आप को रजिस्टर करना होगा।
बता दे Poco ने सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की वारंटी को दो माह के लिए बढ़ाया था। और उन यूजर्स को वारंटी एक्सटेंड का लाभ मिलेगा जिनके स्मार्टफोन की वारंटी मई और जून 2021 में खत्म होने वाली है।
Read also: मेरठ में मिले 444 नये कोरोना संक्रमित, 11 की मौत
Itel ने फरवरी 2021 में Itel A47 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था | इस स्मार्टफोन की कीमत 5,499 रुपये है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440 x 720 पिक्सल है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 1.4GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है |

