Covid-19: 24 घंटे में कोरोना के मरीजों में हुई वृद्धि, 35-40 दिन है भारत के लिए अहम

कोविड-19Covid-19: 24 घंटे में कोरोना के मरीजों में हुई वृद्धि, 35-40 दिन...

Date:

देश में कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से अपने पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई ताजा आंकड़ों के मुताबिक कल की तुलना में आज कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, विदेश से आए अब तक 41 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि कोविड संक्रमण में उछाल के बाद नए प्रोटोकॉल के तहत कुल मिलाकर 6000 लोगों की रैंडम जांच की गई। वहीं इस मामले में केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कल यानी गुरुवार को एयरपोर्ट पर कोरोना की स्थिति का जायजा लेने जाएंगे।

आने वाले साल में कोरोना के मरीजों में होगी वृद्धि:

जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिनों में एयरपोर्ट पर 6000 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिसमें से 32 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ट्रेंड बताता है कि पूर्वी एशिया से शुरू होने के बाद भारत पहुंचने में वायरस को 30 से 35 दिन लगते हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यदि कोविड की नयी लहर आती भी है तो इससे होने वाली मौतें और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम रहेगी।

भारत में एक दिन में बढ़े इतने मरीज:

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 188 नए मामले सामने आए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3,468 हो गई है। बता दें कि संक्रमण की दृष्टि से आने वाला जनवरी एक महत्वपूर्ण महीना है। अगले हफ्ते छह देशों के लिए एयर सुविधा शुरू होगी। जो चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, हांगकांग और थाइलैंड से आने वाले लोगों को RTPCR टेस्ट कराना जरूरी होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related