भारत में कोविड-19 केसों की संख्या 29 हज़ार के पार

फीचर्डभारत में कोविड-19 केसों की संख्या 29 हज़ार के पार

Date:


भारत में कोविड-19 केसों की संख्या 29 हज़ार के पार

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार (28 अप्रैल) को बताया कि कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 934 हो गई और संक्रमण के मामले 29435 पर पहुंच गए। मंत्रालय ने आगे बताया कि कोविड-19 के 21632 मरीजों का इलाज चल रहा है, 6868 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया। संक्रमण के कुल मामलों में से 111 लोग विदेशी हैं। बीते 24 घंटे में 62 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 522 नये मामले सामने आए जिससे रोगियों की कुल संख्या अभी तक 8590 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य में 27 और लोगों की मौत के साथ ही कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 369 हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 1282 है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में अब तक 3,548 कोरोनो वायरस के मामले आए हैं और 162 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 394 कोरोना पीड़ितों का सफल इलाज किया जा चुका है।

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 190 मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,108 हो गई। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक लगातार दूसरे दिन इस बीमारी से किसी की मौत होने की खबर प्राप्त नहीं हुई। कोविड-19 से अभी तक शहर में 54 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में मंगलवार (28 अप्रैल) को 66 नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज की मौत हो गई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2328 पहुंच गई है और अबतक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,168 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। राज्य में इस खतरनाक वायरस से 110 लोगों की मौत हुई है। इंदौर राज्य का सबसे प्रभावित इलाका है। मध्य प्रदेश में अब तक 302 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

तमिलनाडु में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 24 हो गई और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,937 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 1,101 हो गई।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस रोगियों की संख्या करीब दो हजार पहुंच गई है। कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 31 हो गई और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,955 हो गई। राज्य में संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 335 है।

राज्य में नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,183 पर पहुंच गई। राज्य में संक्रमण से मुक्त होकर 235 लोग अब तक घर जा चुके हैं। संक्रमण से 31 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश के राजभवन में कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामले सामने आए हैं। वहीं कुर्नूल जिले में एक सांसद के परिवार में छह लोगों के संक्रमित होने का पता चला है।

राज्य से अब तक 1004 कोरोना वायरस के मामले आए हैं और इस खतरनाक वायरस से 31 लोगों की मौत हुई है। 321 लोगों का सफल इलाज करके घर वापस भेजा चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...