Site icon Buziness Bytes Hindi

कोवैक्सीन की मंजूरी अपरिपक्व और खतरनाक निर्णय : शशि थरुर


कोवैक्सीन की मंजूरी अपरिपक्व और खतरनाक निर्णय : शशि थरुर

नयी दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सांसद शशि थरुर ने रविवार को भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ के आपात इस्तेमाल को भारतीय औषधि नियंत्रक की ओर से दी गयी मंजूरी को अपरिपक्व निर्णय बताते हुए चिंता जतायी।

परीक्षण का तीसरा चरण पूरा नहीं
श्री थरुर ने ट्वीट कर कहा, “ कोवैक्सीन ने परीक्षण का तीसरा चरण पूरा नहीं किया है। इसकी मंजूरी अपरिपक्व निर्णय है और खतरा हो सकता है। डॉ. हर्षवर्धन , कृपया स्पष्ट करें।”

एक्सपर्ट कमेटी ने एक जनवरी को इंकार किया था
उन्होंने कहा कि ड्रग नियामक की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने एक जनवरी को कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुशंसा से इंकार किया था , लेकिन आज ‘कोवैक्सीन’ के साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ‘कोविशील्ड’ के आपात इस्तेमाल की सिफारिश को मंजूरी दे दी गयी।

परीक्षण पूरे होने तक टलना चाहिए इस्तेमाल
केंद्रीय मंत्री रहे शशि थरुर ने कहा , “कोवैक्सीन के इस्तेमाल को उसके परीक्षण पूरे होने तक टालना चाहिए। इस बीच भारत एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के साथ टीकाकरण शुरू कर सकता है।”

Exit mobile version